अनवर देहलवी के शेर

अनवर देहलवीअनवर देहलवी

2 min read · 12.4K reads

न मैं समझा न आप आए कहीं से

पसीना पोछिए अपनी जबीं से


कुछ ख़बर होती तो मैं अपनी ख़बर क्यूँ रखता

ये भी इक बे-ख़बरी थी कि ख़बर-दार रहा


शर्म भी इक तरह की चोरी है

वो बदन को चुराए बैठे हैं


मिट्टी ख़राब है तिरे कूचे में वर्ना हम

अब तक तो जिस ज़मीं पे रहे आसमाँ रहे


सूरत छुपाइए किसी सूरत-परस्त से

हम दिल में नक़्श आप की तस्वीर कर चुके


नींद का काम गरचे आना है

मेरी आँखों में पर नहीं आती


उन से हम लौ लगाए बैठे हैं

आग दिल में दबाए बैठे हैं


किस सोच में हैं आइने को आप देख कर

मेरी तरफ़ तो देखिए सरकार क्या हुआ


वो जो गर्दन झुकाए बैठे हैं

हश्र क्या क्या उठाए बैठे हैं


पी भी जा शैख़ कि साक़ी की इनायत है शराब

मैं तिरे बदले क़यामत में गुनहगार रहा


बे-तरह पड़ती है नज़र उन की

ख़ैर दिल की नज़र नहीं आती


हश्र को मानता हूँ बे-देखे

हाए हंगामा उस की महफ़िल का


मिरी नुमूद से पैदा है रंग-ए-नाकामी

पिसा हुआ हूँ किसी के हिना लगाने का


गोया कि सब ग़लत हैं मिरी बद-गुमानियाँ

देखे तो कोई शक्ल तुम्हारी हया के साथ


मैं गिरफ़्तार-ए-वफ़ा हूँ छुट के जाऊँगा कहाँ

बाल बाँधा चोर हूँ हर तार-ए-ज़ुल्फ़-ए-यार का


हर शय को इंतिहा है यक़ीं है कि वस्ल हो

अर्सा बहुत खिंचा है मिरी इंतिज़ार का


कैसी हया कहाँ की वफ़ा पास-ए-ख़ल्क़ क्या

हाँ ये सही कि आप को आना यहाँ न था


नाकामी-ए-विसाल का पैग़ाम है मुझे

शीरीं का ज़िक्र भी न करो कोहकन के साथ


अल्लाह-रे फ़र्त-ए-शौक़-ए-असीरी की शौक़ में

पहरों उठा उठा के सलासिल को देखना


क़ामत ही लिखा हम ने सदा जा-ए-क़यामत

क़ामत ने भुलाया तिरे इम्ला-ए-क़यामत


कमर बाँधी है तौबा तोड़ने पर

इलाही ख़ैर अज़्म-ए-नातवाँ की


थक के बैठे हो दर-ए-सौम'अ पर क्या 'अनवर'

दो-क़दम और कि ये ख़ाना-ए-ख़ुम्मार रहा


फेंकिए क्यूँ मय-ए-नाक़िस साक़ी

शैख़-साहिब की ज़ियाफ़त ही सही


'अनवर' ने बदले जान के ली जिंस-ए-दर्द-ए-दिल

और इस पे नाज़ ये कि ये सौदा गिराँ न था


नज़र आए क्या मुझ से फ़ानी की सूरत

कि पिन्हाँ हूँ दर्द-ए-निहानी की सूरत


गरचे क्या कुछ थे मगर आप को कुछ भी न गिना

इश्क़ बरहम-ज़न-ए-काशाना-ए-पिंदार रहा

अनवर देहलवी
About the poet

अनवर देहलवी

उपनाम : 'अनवर' मूल नाम : सय्यद शुजाउद्दीन जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत संबंधी : शेख़ इब्राहीम ज़ौक़ (गुरु), ज़हीर देहलवी (भाई) अनवर देहलवी, सय्यद शुजाउद्दीन, उमराव मिर्ज़ा (1847-1885) मिर्ज़ा ग़ालिब, ‘जौक़’ और ‘मोमिन’ के बा’द के देहलवी शाइ’रों में शामिल प्रमुख…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश