उन से हम लौ लगाए बैठे हैं

अनवर देहलवीअनवर देहलवी

2 min read · 12.4K reads

उन से हम लौ लगाए बैठे हैं

आग दिल में दबाए बैठे हैं

वो जो गर्दन झुकाए बैठे हैं

हश्र क्या क्या उठाए बैठे हैं

तेरे कूचे के बैठने वाले

अपनी हस्ती मिटाए बैठे हैं

ज़ोर बल उफ़-रे इस नज़ाकत पर

ख़ल्क़ का दिल दुखाए बैठे हैं

क्यूँ उठें उन की बज़्म से अग़्यार

रंग अपना जमाए बैठे हैं

कुछ नहीं ख़ाक-ए-दश्त-ए-उल्फ़त में

हम बहुत ख़ाक उड़ाए बैठे हैं

हम नहीं आप में ख़ुशी से कि वो

घर में मेहमान आए बैठे हैं

क्यूँ न फैलाएँ पावँ बज़्म में ग़ैर

आप के सर चढ़ाए बैठे हैं

जंग-जू वो मिलाप में भी रहे

मुझ से आँखें लड़ाए बैठे हैं

दिल के खोटे हैं सब ये सीम-अंदाम

ख़ूब हम आज़माए बैठे हैं

हुस्न-ए-नज़्ज़ारा-सोज़ है पर्दा

गो वो पर्दा उठाए बैठे हैं

उस की आरिज़ से रू-कशी कैसी

गुल पे हम ख़ार खाए बैठे हैं

जीते हैं नाम को वगर्ना हम

इश्क़ में जी खपाए बैठे हैं

हार देखा भी ख़ून-ए-आशिक़ का

आप और सर झुकाए बैठे हैं

क्यूँ कि बिगड़ा हुआ उन्हें कहिए

बिगड़े और मुँह बनाए बैठे हैं

जी चुराना और उस पे हाए सितम

आप आँखें चुराए बैठे हैं

शर्म भी इक तरह की चोरी है

वो बदन को चुराए बैठे हैं

जो कि बैठे हैं उन की पेश-ए-निगाह

मौत आने की जाए बैठे हैं

देख साक़ी को अपने दरिया-दिल

ज़र्फ़-ए-मय-कश बढ़ाए बैठे हैं

उस के दर से लगा के मक़्तल तक

जाँ फ़िदा जाए जाए बैठे हैं

ग़ैर बातों से और हम आँखों से

एक तूफ़ाँ उठाए बैठे हैं

है ये रौशन कि है हिजाब में चाँद

आप क्या मुँह छुपाए बैठे हैं

इस ख़ुशी में हिना लगाते हैं

कि मिरा ख़ूँ बहाए बैठे हैं

जानता हूँ कि क़त्ल पर मेरे

आप बेड़ा उठाए बैठे हैं

मेरे दिल सोज़ बन के यार मिरे

मुफ़्त जी को जलाए बैठे हैं

क्या सिखाएगा उन को ज़ुल्म-ए-फ़लक

ख़ुद वो सीखे-सिखाए बैठे हैं

है जहाँ इस से फ़ैज़याब 'अनवर'

जिस के दर पर हम आए बैठे हैं

अनवर देहलवी
About the poet

अनवर देहलवी

उपनाम : 'अनवर' मूल नाम : सय्यद शुजाउद्दीन जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत संबंधी : शेख़ इब्राहीम ज़ौक़ (गुरु), ज़हीर देहलवी (भाई) अनवर देहलवी, सय्यद शुजाउद्दीन, उमराव मिर्ज़ा (1847-1885) मिर्ज़ा ग़ालिब, ‘जौक़’ और ‘मोमिन’ के बा’द के देहलवी शाइ’रों में शामिल प्रमुख…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी