न मैं समझा न आप आए कहीं से

अनवर देहलवीअनवर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

न मैं समझा न आप आए कहीं से

पसीना पोछिए अपनी जबीं से

चली आती है होंटों पर शिकायत

नदामत टपकी पड़ती है जबीं से

अगर सच है हसीनों में तलव्वुन

तो है उम्मीद-ए-वस्ल उन की नहीं से

कहाँ की दिल-लगी कैसी मोहब्बत

मुझे इक लाग है जान-ए-हज़ीं से

इधर लाओ ज़रा दस्त-ए-हिनाई

पकड़ दें चोर दिल का हम यहीं से

जुनूँ में इस ग़ज़ब की ख़ाक उड़ाई

बनाया आसमाँ हम ने ज़मीं से

वहाँ आशिक़-कुशी है ऐन-ईमाँ

उन्हें क्या बहस 'अनवर' कुफ़्र-ओ-दीं से

अनवर देहलवी
About the poet

अनवर देहलवी

उपनाम : 'अनवर' मूल नाम : सय्यद शुजाउद्दीन जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत संबंधी : शेख़ इब्राहीम ज़ौक़ (गुरु), ज़हीर देहलवी (भाई) अनवर देहलवी, सय्यद शुजाउद्दीन, उमराव मिर्ज़ा (1847-1885) मिर्ज़ा ग़ालिब, ‘जौक़’ और ‘मोमिन’ के बा’द के देहलवी शाइ’रों में शामिल प्रमुख…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like