रार

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

दो स्वभावों के भेद से

मनुष्य पर मनुष्य का क्रोध

कुत्ते-बिल्ली की रार है।

विचित्र है—युद्ध हो चुकने के उपरांत भी

मैदान में पड़े शव को

कोई सूँघता भी नहीं!

कुत्ता बिल्ली का मांस खाता—या बिल्ली कुत्ते का

—तो यह युद्ध रोका जा सकता था। परंतु,

अब क्या किया जाय?—कि नख मनुष्य के भी

निर्जीव होने के स्थान से बढ़ते हैं और

लहू के बाहर होकर कठोर होते हैं!

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

स्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्टभूखभूख पेट में नहींआँखों में है— हरि मृदुल