चिड़िया की उड़ान वहीं तक नहीं है;
साँझ होते
जहाँ से वह लौट आई है।
यद्यपि, चिड़िया आकाश की ओर से
तारे चुगकर नहीं लाई।
भले तुम्हें आश्चर्य न हो—
कि, चिड़िया का चुग्गा तुम्हारी मुट्ठी में है—
किंतु, एक कवि ने उसे आकाश में उगाकर
तारों को इतना चमकीला बनाया है।
तुम कल्पना कर सकते हो—कि,
प्रेम में असफल होने के समय
एक कवि ने तुम्हें पारधी होने से बचाया है।








