पृष्ठ के पक्ष में
यदि घास-फूस बचाया जाए
तो तुम बता सकते हो : पृथ्वी के इतिहास में
कितना जंगल अलिखित है? जिसमें
हमारी कीड़े-मकौड़ों की अगणित प्रजातियाँ
कहीं की नहीं रहीं।—
शायद तुम्हें पता हो : जंगलों को काटकर
आदमी की तरह प्यार करने के लिए
जो नगर बसाए गए हैं; उनमें छेड़छाड़ होती है,
इसलिए
सैंकड़ों किताबें होने के उपरांत
पुस्तकालय से कितने युगल हाथ पकड़कर
भाग गए हैं!








