प्रस्थान

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

प्रभात का समय है।

कोहरे जैसी धूप पर पौधे उतरे हैं।

ओस पर झरते क्षण कितने साफ़ हैं :

सुथरे हैं।

रास्ता ऐसे कटता है कि रक्त धमनियों का

पैरों में और लाल-आशय होता है।

[धमनियों में रक्त की गति से पैर साँस ले रहे हैं।]

हवा का हल्का स्पर्श तुम्हारे चुंबन का स्मृति-बिंब है।

[मेरे होंठों पर

मुँदी हुई आँखों का आलोक : देखो—

और स्पष्ट करो कि कहना क्या है!]

देह में आत्मा का एक कंपन

शांत नदी में ‘छपाक्’ जैसा—

कि इस अनुराग-ऋतु का नैरंतर्य एक ताप-ध्वनि की ओर मुझे ले जा रहा है,

जहाँ मैं एक ऋषि की मुद्रा में तुम्हारा ध्यान करूँगा

तो क्या आसन लगाकर बैठूँगा?—कि;

मेरी गति बाधित हो गई है?

या, मैं तुमसे कटकर रक्त की ओर प्रस्थान करूँगा?

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like