थी सियाहियों का मस्कन मिरी ज़िंदगी की वादी - आमिर उस्मानी

आमिर उस्मानीआमिर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

थी सियाहियों का मस्कन मिरी ज़िंदगी की वादी
तिरे हुस्न के तसद्दुक़ मुझे रौशनी दिखा दी

तिरा ग़म समा गया है मिरे दिल की धड़कनों में
कोई ऐश जब भी आया मिरे दिल ने बद-दुआ दी

जो ज़रा भी नींद आई कभी अहल-ए-कारवाँ को
वही बन गए लुटेरे जो बने हुए थे हादी

वो कभी न बन सकी है वो कभी न बन सकेगी
किसी दिल की जो इमारत तिरी बे-रूख़ी ने ढा दी

ये कभी कभी इनायत है ब-मंज़िल-ए-सियासत
कि जफ़ाएँ सहने वाला कहीं हो न जाए आदी

हमें आख़िरत में ‘आमिर’ वही उम्र काम आई
जिस कह रही थी दुनिया ग़म-ए-इश्क़ में गँवा दी
आमिर उस्मानी
About the poet

आमिर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आमिर उस्मानी

  1. दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए - आमिर उस्मानी

    दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिएऔर जब दामन-ए-ज़ब्त छुटने लगा हम ने ख़्वाबों के झूठे सहारे लिए

    12.4K reads
  2. दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है - आमिर उस्मानी

    दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता हैज़ब्त जब दाख़िल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ होता है

    12.4K reads
  3. ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है - आमिर उस्मानी

    ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता हैछलक जाता है पैमाना अगर भरपूर होता है

    12.4K reads
  4. हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए - आमिर उस्मानी

    हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुएवो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

    12.4K reads
  5. इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है - आमिर उस्मानी

    इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता हैआफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like