दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए - आमिर उस्मानी

आमिर उस्मानीआमिर उस्मानी

7 min read · 12.4K reads

दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए
और जब दामन-ए-ज़ब्त छुटने लगा हम ने ख़्वाबों के झूठे सहारे लिए

इश्क़ बढ़ता रहा सू-ए-दार-ओ-रसन ज़ख़्म खाता हुआ मुस्कुराता हुआ
रास्ता रोकते रोकते थक ज़िंदगी के बदलते हुए ज़ाविए

गुम हुई जब अंधेरों मे राह-ए-वफ़ा हम ने शम-ए-जुनूँ से उजाला किया
जब न पाई कोई शक्ल-ए-बख़िया-गरी हम ने काँटों से ज़ख़्मों के मुँह सी लिए

उस के वादों से इतना तो साबित हुआ उस को थोड़ा सा पास-ए-तअल्लुक़ तो है
ये अलग बात है वो है वादा-शिकन ये भी कुछ कम नहीं उस ने बाद किए

ख़त्म होने को है क़िस्सा-ए-ज़िंदगी अब हमें आप से कोई शिकवा नहीं
टल न जाए कहीं मौत आई हुई पुर्सिश-ए-ग़म की ज़हमत न फ़रमाइए

जब हिजाबों में पिन्हाँ था हुस्न-ए-बुताँ बुत-परस्ती का भी एक मेयार था
अब तो हर मोड़ पर बुत ही बुत जल्वागर अब कहाँ तक बुतों को ख़ुदा मानिए

कितने अरबाब-ए-हिम्मत ने उन के लिए बढ़ के मैदान में जान भी हार दी
अब भी उन की निगाहों में है बद-ज़नी अब भी उन को वफ़ा की सनद चाहिए

जिस ने लूटा था उस को सलामी मिली हम लुटे हम का मुल्ज़िम बताया गया
मस्त आँखों पे इल्जाम आया नहीं हम पे लगती रहीं तोहमतें बिन पिए

जिस ने ‘आमिर’ मता-ए-ख़ुदी बेच दी सच ये है इस्मत-ए-ज़िंदगी बेच दी
सर झुकाने से बेहतर है सर दीजिए भीक लेने से बेहतर है मर जाइए
आमिर उस्मानी
About the poet

आमिर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आमिर उस्मानी

  1. दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है - आमिर उस्मानी

    दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता हैज़ब्त जब दाख़िल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ होता है

    12.4K reads
  2. ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है - आमिर उस्मानी

    ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता हैछलक जाता है पैमाना अगर भरपूर होता है

    12.4K reads
  3. हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए - आमिर उस्मानी

    हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुएवो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

    12.3K reads
  4. इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है - आमिर उस्मानी

    इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता हैआफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है

    12.4K reads
  5. लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हम - आमिर उस्मानी

    लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हमबनते गए क़दम-ब-क़दम आइना से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश