ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है - आमिर उस्मानी

आमिर उस्मानीआमिर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है
छलक जाता है पैमाना अगर भरपूर होता है

कभी ऐसा भी होता है कि दिल रंजूर होता है
मगर इंसान हँसने के लिए मजबूर होता है

फ़ज़ा-ए-ज़िंदगी की ज़ुल्मतों के मर्सिया-ख़्वानो
अंधेरों ही के दम से इम्तियाज़-ए-नूर होता है

नहीं ये मरहला ऐ दोस्त हर बिस्मिल की क़िस्मत में
बहुत मुश्किल ये कोई ज़ख्म-ए-दिल नासूर होता है

ये सइ-ए-ज़ब्त-ए-ग़म आँखों में आँसू रोकने वाले
सफ़ीनों में कहीं तूफ़ान भी मस्तूर होता है
आमिर उस्मानी
About the poet

आमिर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आमिर उस्मानी

  1. दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए - आमिर उस्मानी

    दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिएऔर जब दामन-ए-ज़ब्त छुटने लगा हम ने ख़्वाबों के झूठे सहारे लिए

    12.4K reads
  2. दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है - आमिर उस्मानी

    दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता हैज़ब्त जब दाख़िल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ होता है

    12.4K reads
  3. हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए - आमिर उस्मानी

    हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुएवो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

    12.4K reads
  4. इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है - आमिर उस्मानी

    इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता हैआफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है

    12.4K reads
  5. लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हम - आमिर उस्मानी

    लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हमबनते गए क़दम-ब-क़दम आइना से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like