इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है - आमिर उस्मानी

आमिर उस्मानीआमिर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है
आफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है

आज़माइशें ऐ दिल सख़्त ही सही लेकिन
ये नसीब क्या कम है कोई आज़माता है

उम्र जितनी बढ़ती है और घटती जाती है
साँस जो भी आता है लाश बन के जाता है

आबलों का शिकवा क्या ठोकरों का ग़म कैसा
आदमी मोहब्बत में सब को भूल जाता है

कार-ज़ार-ए-हस्ती में इज़्ज़-ओ-जाह की दौलत
भीक भी नहीं मिलती आदमी कमाता है

अपनी क़ब्र में तन्हा आज तक गया है कौन
दफ़्तर-ए-अमल ‘आमिर’ साथ साथ जाता है
आमिर उस्मानी
About the poet

आमिर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आमिर उस्मानी

  1. दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए - आमिर उस्मानी

    दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिएऔर जब दामन-ए-ज़ब्त छुटने लगा हम ने ख़्वाबों के झूठे सहारे लिए

    12.4K reads
  2. दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है - आमिर उस्मानी

    दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता हैज़ब्त जब दाख़िल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ होता है

    12.4K reads
  3. ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है - आमिर उस्मानी

    ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता हैछलक जाता है पैमाना अगर भरपूर होता है

    12.4K reads
  4. हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए - आमिर उस्मानी

    हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुएवो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

    12.3K reads
  5. लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हम - आमिर उस्मानी

    लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हमबनते गए क़दम-ब-क़दम आइना से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश