दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है - आमिर उस्मानी

आमिर उस्मानीआमिर उस्मानी

4 min read · 12.4K reads

दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है
ज़ब्त जब दाख़िल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ होता है

कैस बतलाएँ कि वो दर्द कहाँ होता है
ख़ून बन कर जो रग-ओ-पै में रवाँ होता है

इश्क़ ही कब है जो मानूस-ए-ज़बाँ होता है
दर्द ही कब है जो मोहताज-ए-बयाँ होता है

जितनी जितनी सितम-ए-यार से खाता है शिकस्त
दिल जवाँ ओर जवाँ और जवाँ होता है

वाह क्या चीज़ है ये शिद्दत-ए-रब्त-ए-बाहम
बार-हा ख़ुद पे मुझे तेरा गुमाँ होता है

कितनी पामाल उमंगों का है मदफ़न मत पूछ
वो तबस्सुम जो हक़ीक़त में फ़ुगाँ होता है

इश्क़ सर-ता-ब-क़दम आतिश-ए-सोज़ाँ है मगर
उस में शोला न शरारा न धुआँ होता है

क्या ये इंसाफ़ है ऐ ख़ालिक-ए-सुब्ह-ए-गुलशन
कोई हँसता है कोई गिर्या-कुनाँ होता है

ग़म की बढ़ती हुई यूरिश से न घबरा ‘आमिर’
ग़म भी इक मंज़िल-ए-राहत का निशाँ होता है
आमिर उस्मानी
About the poet

आमिर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आमिर उस्मानी

  1. दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए - आमिर उस्मानी

    दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिएऔर जब दामन-ए-ज़ब्त छुटने लगा हम ने ख़्वाबों के झूठे सहारे लिए

    12.4K reads
  2. ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है - आमिर उस्मानी

    ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता हैछलक जाता है पैमाना अगर भरपूर होता है

    12.4K reads
  3. हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए - आमिर उस्मानी

    हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुएवो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

    12.4K reads
  4. इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है - आमिर उस्मानी

    इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता हैआफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है

    12.4K reads
  5. लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हम - आमिर उस्मानी

    लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हमबनते गए क़दम-ब-क़दम आइना से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश