गुल हुई चाँदनी, बुझ गए सितारे
अंधकार में डूबा हुआ सारा शहर है।
बढ़ाते हैं एक पग, हटाते हैं पीछे दो
तट को नहीं छूती कहने को लहर है।
ख़ुशी की आस में आँसू भी पी गया
बरसा आसमान से लेकिन क़हर है।
मरी-मरी-सी ज़िंदगी बोझ बन गई
चुभती है रौशनी और हवा ज़हर है।
होता नहीं है अब कोई समय को बोध
राम जाने कौन घड़ी, कौन पहर है।








