जब वो नज़रें दो-चार होती हैं

आफ़ताब शाह आलम सानीआफ़ताब शाह आलम सानी

1 min read · 12.4K reads

जब वो नज़रें दो-चार होती हैं

तीर सी दिल के पार होती हैं

रंजिशें मेरी और उस गुल की

रात दिन में हज़ार होती हैं

इश्क़ में बे-हिजाबियाँ दिल को

क्या ही बे-इख़्तियार होती हैं

तू जो जाता है बाग़ में ऐ गुल

बुलबुलें सब निसार होती हैं

क़ुमरियाँ बंदगी में तुझ क़द की

सर-ब-सर तौक़-ए-दार होती हैं

'आफ़्ताब' उस के वस्ल की बातें

बाइस-ए-इज़्तिरार होती हैं

आफ़ताब शाह आलम सानी
About the poet

आफ़ताब शाह आलम सानी

उपनाम : 'आफ़ताब' मूल नाम : अब्दुल्लाह जन्म : दिल्ली शाह आलम सानी मुग़लिया सलतनत के ऐसे बादशाह थे जिनके बारे में ये कहना मुश्किल है कि वो ज़्यादा बदनसीब थे या ज़्यादा पीड़ित। अपने 48 साल की हुकूमत में बारह साल तक वो जान के ख़तरे की वजह से राजधानी दिल्ली में क़दम…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from आफ़ताब शाह आलम सानी

  1. आजिज़ हूँ तिरे हाथ से क्या काम करूँ मैं

    आजिज़ हूँ तिरे हाथ से क्या काम करूँ मैंकर चाक गरेबाँ तुझे बदनाम करूँ मैं

    12.4K reads
  2. देखो तो किस अदा से रुख़ पर हैं डाली ज़ुल्फ़ें

    देखो तो किस अदा से रुख़ पर हैं डाली ज़ुल्फ़ेंजूँ मार डसती हैं दिल दिलबर की काली ज़ुल्फ़ें

    12.4K reads
  3. घर ग़ैर के जो यार मिरा रात से गया

    घर ग़ैर के जो यार मिरा रात से गयाजी सीने से निकल गया दिल हात से गया

    12.4K reads
  4. कल का वादा न करो दिल मिरा बेकल न करो

    कल का वादा न करो दिल मिरा बेकल न करोकल पड़ेगी न मुझे मुझ से ये कल कल न करो

    12.4K reads
  5. पाता नहीं हूँ और किसी काम से लज़्ज़त

    पाता नहीं हूँ और किसी काम से लज़्ज़तजो कुछ कि मैं पाता हूँ तिरे नाम से लज़्ज़त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like