पाता नहीं हूँ और किसी काम से लज़्ज़त

आफ़ताब शाह आलम सानीआफ़ताब शाह आलम सानी

1 min read · 12.4K reads

पाता नहीं हूँ और किसी काम से लज़्ज़त

जो कुछ कि मैं पाता हूँ तिरे नाम से लज़्ज़त

कैफ़ियतें इस दीदा-ए-मयगूँ से जो पाईं

पाई न कभी बादे से और जाम से लज़्ज़त

ज़ाहिर है तिरी नर्गिस-ए-मख़मूर से मस्ती

टपके है तिरे लाल-ए-मय-आशाम से लज़्ज़त

पाता हूँ मज़ा बेकली और दर्द का ऐसा

पावे है कोई जैसे कि आराम से लज़्ज़त

रखता है हवस बोसे की तेरे शह-ए-'आलम'

पावेगा बहुत तेरे इस इनआम से लज़्ज़त

आफ़ताब शाह आलम सानी
About the poet

आफ़ताब शाह आलम सानी

उपनाम : 'आफ़ताब' मूल नाम : अब्दुल्लाह जन्म : दिल्ली शाह आलम सानी मुग़लिया सलतनत के ऐसे बादशाह थे जिनके बारे में ये कहना मुश्किल है कि वो ज़्यादा बदनसीब थे या ज़्यादा पीड़ित। अपने 48 साल की हुकूमत में बारह साल तक वो जान के ख़तरे की वजह से राजधानी दिल्ली में क़दम…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like