आजिज़ हूँ तिरे हाथ से क्या काम करूँ मैं

आफ़ताब शाह आलम सानीआफ़ताब शाह आलम सानी

1 min read · 12.4K reads

आजिज़ हूँ तिरे हाथ से क्या काम करूँ मैं

कर चाक गरेबाँ तुझे बदनाम करूँ मैं

है दौर-ए-जहाँ में मुझे सब शिकवा तुझी से

क्यूँ कुछ गिला-ए-गर्दिश-ए-अय्याम करूँ मैं

आवे जो तसर्रुफ़ में मिरे मय-कदा साक़ी

इक दम में ख़ुमों के ख़ुमें इनआम करूँ मैं

हैराँ हूँ तिरे हिज्र में किस तरह से प्यारे

शब रोज़ को और सुब्ह के तईं शाम करूँ मैं

मुझ को शह-ए-आलम किया उस रब ने न क्यूँकर

अल्लाह का शुक्राना इनआम करूँ मैं

आफ़ताब शाह आलम सानी
About the poet

आफ़ताब शाह आलम सानी

उपनाम : 'आफ़ताब' मूल नाम : अब्दुल्लाह जन्म : दिल्ली शाह आलम सानी मुग़लिया सलतनत के ऐसे बादशाह थे जिनके बारे में ये कहना मुश्किल है कि वो ज़्यादा बदनसीब थे या ज़्यादा पीड़ित। अपने 48 साल की हुकूमत में बारह साल तक वो जान के ख़तरे की वजह से राजधानी दिल्ली में क़दम…

View profile & all 9 Poems / Stories