देखो तो किस अदा से रुख़ पर हैं डाली ज़ुल्फ़ें

आफ़ताब शाह आलम सानीआफ़ताब शाह आलम सानी

1 min read · 12.4K reads

देखो तो किस अदा से रुख़ पर हैं डाली ज़ुल्फ़ें

जूँ मार डसती हैं दिल दिलबर की काली ज़ुल्फ़ें

चाहे हैं जिस न तिस को बाँधें गिरह में अपनी

दिल लेने को बला हैं ये पेच वाली ज़ुल्फ़ें

मिस्ल-ए-सलासिल इस में उक़दे हज़ार-हा हैं

टुक पेच-ओ-ताब से मैं देखीं न ख़ाली ज़ुल्फ़ें

मार-सियह जुदा कब रहता है गंज-ए-ज़र से

होती नहीं हैं उस के रुख़ से निराली ज़ुल्फ़ें

थी रात जो यकायक दिन देखने लगे सब

जब 'आफ़्ताब' उस ने रुख़ से उठा ली ज़ुल्फ़ें

आफ़ताब शाह आलम सानी
About the poet

आफ़ताब शाह आलम सानी

उपनाम : 'आफ़ताब' मूल नाम : अब्दुल्लाह जन्म : दिल्ली शाह आलम सानी मुग़लिया सलतनत के ऐसे बादशाह थे जिनके बारे में ये कहना मुश्किल है कि वो ज़्यादा बदनसीब थे या ज़्यादा पीड़ित। अपने 48 साल की हुकूमत में बारह साल तक वो जान के ख़तरे की वजह से राजधानी दिल्ली में क़दम…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like