बस-कि दीदार तिरा जल्वा-ए-क़ुद्दूसी है

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

बस-कि दीदार तिरा जल्वा-ए-क़ुद्दूसी है

दामन-ए-वस्ल भी आलूदा-ए-मायूसी है

है कहाँ बू-ए-वफ़ा उस दहन-ए-शीरीं में

ग़ुंचा-लब तेरी ज़बाँ हम ने बहुत चूसी है

यार गो ख़ून मिरा मिस्ल-ए-हिना हो पामाल

लेकिन अपने तईं मंज़ूर क़दम-बोसी है

दिल मिरा ख़ाक शगुफ़्ता हो चमन में जा कर

गुल में ये रंग कहाँ एक तिरी बू सी है

एक दिन ज़ुल्फ़ के मुँह पर न चढ़ी ये काफ़िर

याद-ए-काकुल को फ़क़त शेवा-ए-जासूसी है

वो सजी तेग़ कि दम में करे लाखों को क़त्ल

कौन कहता है मियाँ तेरी कमर मू सी है

शैख़ रोता है इसे सुन के बरहमन यकसू

पुर-असर बस कि मिरा नाला-ए-नाक़ूसी है

चश्म-ए-नमनाक ने अज़ बस-कि बुझाया उस को

आतिश-ए-इश्क़ कहाँ दिल में मगर लू सी है

ऐ 'फ़ुग़ाँ' इश्क़ कहाँ दिल में ब-क़ौल-ए-'मिन्नत'

हाँ ये सच मिलने की ख़ूबाँ से तो इक ख़ू सी है

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like