अगर आशिक़ कोई पैदा न होता

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

अगर आशिक़ कोई पैदा न होता

तो माशूक़ों का ये चर्चा न होता

गरेबाँ चाक कर रोते कहाँ हम

अगर ये दामन-ए-सहरा न होता

सदा रहती तवक़्क़ो बुलबुलों को

अगर ये ग़ुंचा-ए-गुल वा न होता

जुदाई में अगर आँखें न रोतीं

तो हरगिज़ राज़-ए-दिल इफ़शा न होता

'फ़ुग़ाँ' कौन अब ख़रीदार-ए-सुख़न था

अगर ये हज़रत-ए-सौदा न होता

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories