बहार आई है सोते को टुक जगा देना

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

बहार आई है सोते को टुक जगा देना

जुनूँ ज़रा मिरी ज़ंजीर को हिला देना

तिरे लबों से अगर हो सके मसीहाई

तो एक बात में जीता हूँ मैं जिला देना

अब आगे देखियो जीतूँ न जीतूँ या क़िस्मत

मिरी बिसात में दिल है इसे लगा देना

रहूँ न गर्मी-ए-मजलिस से मैं तिरी महरूम

सिपंद-वार मुझे भी ज़रा तू जा देना

ख़ुदा करे तिरी ज़ुल्फ़-ए-सियह की उम्र दराज़

कभी बला मुझे लेना कभी दुआ देना

ब-रंग-ए-ग़ुंचा ज़र-ए-गुल के तईं गिरह मत बाँध

'फ़ुग़ाँ' जो हाथ में आवे उसे उड़ा देना

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like