ख़ून आँखों से निकलता ही रहा

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

ख़ून आँखों से निकलता ही रहा

कारवान-ए-अश्क चलता ही रहा

इस कफ़-ए-पा पर तिरे रंग-ए-हिना

जिन ने देखा हाथ मलता ही रहा

सुब्ह होते बुझ गए सारे चराग़

दाग़-ए-दिल ता शाम जलता ही रहा

कब हुआ बेकार पुतला ख़ाक का

ये तो सौ क़ालिब में ढलता ही रहा

बेह हुए कब दाग़ मेरे जिस्म के

ये शजर हर वक़्त फलता ही रहा

कब थमा आँखों से मेरी ख़ून-ए-दिल

जोश खा खा कर उबलता ही रहा

क्या हुआ मरहम लगाने से 'फ़ुग़ाँ'

ज़ख़्म-ए-दिल सीने में सलता ही रहा

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like