उठ चुका दिल मिरा ज़माने से

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

उठ चुका दिल मिरा ज़माने से

उड़ गया मुर्ग़ आशियाने से

देख कर दिल को मुड़ गई मिज़्गाँ

तीर ख़ाली पड़ा निशाने से

चश्म को नक़्श-ए-पा करूँ क्यूँकर

दूर हो ख़ाक आस्ताने से

हम ने पाया तो ये सनम पाया

इस ख़ुदाई के कार-ख़ाने से

तेरी ज़ंजीर-ए-ज़ुल्फ़ से निकले

ये तवक़्क़ो न थी दिवाने से

ऐ 'फ़ुग़ाँ' दर्द-ए-दिल सुनूँ कब तक

उड़ गई नींद इस फ़साने से

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like