रास्ते में कहीं खोना ही तो है - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

2 min read · 12.4K reads

रास्ते में कहीं खोना ही तो है
पाँव क्यूँ रोकूँ के दरिया ही तो है.

कौन क़ातिल है यहाँ बिस्मिल कौन
क़त्ल हो ले के तमाशा ही तो है.

वो चमकती हुई मौजें हैं कहाँ
उस तरफ़ भी वही सहरा ही तो है.

मर्ग ओ हस्ती में बहुत फ़र्क़ है क्या
दफ़्न कर दो उसे ज़िंदा ही तो है.

नारसाई का उठा रंज न ज़ेब
हासिल-ए-ज़ीस्त के धोका ही तो है.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like