बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।
उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

तुमने भी देखा कि मुझको ही हुआ था महसूस,
गिर्द[1] उसके रुख-ए-रौशन[2] के था हाला कैसा ।

छट गया जब मेरि नज़रों से सितारों का ग़ुबार,
शौक़-ए-रफ़्तार[3] ने फिर पाँव निकाला कैसा ।

किसने सहरा में मेरे वास्ते रखी है ये छाँव,
धूप रोके है मेरा चाहने वाला कैसा ।

ज़ेब मौजों में लकीरों की वो गुम था कब से,
गरदिश-ए-रंग[4] ने पैकर को उछाला कैसा ।
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  3. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  4. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads
  5. बेकराँ दश्त-ए-बे-सदा मेरे - ज़ेब गौरी

    बेकराँ दश्त-ए-बे-सदा मेरेआ खुले बाज़ूओं में आ मेरे.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like