बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो है
मैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

धो के तू मेरा लहू अपने हुनर को न छुपा
के ये सुर्ख़ी तेरी शमशीर का जौहर ही तो है.

राह निकली कोई तोड़ के चट्टानों को
सामने तीरा ओ तारीक समुंदर ही तो है.

साथ हूँ मैं भी के दिल की यही मर्ज़ी है मगर
दश्त भी बे-दर-ओ-दीवार का इक घर ही तो है.

थक के ख़्वाबों की गुज़र-गाह से उठ आया मैं ज़ेब
कौन देखे वही देखा हुआ मंज़र ही तो है.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बेकराँ दश्त-ए-बे-सदा मेरे - ज़ेब गौरी

    बेकराँ दश्त-ए-बे-सदा मेरेआ खुले बाज़ूओं में आ मेरे.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like