इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।
बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।
जब मैं नशेब-ए-रंग-ओ-बू[1] में उतरा उसकी याद के साथ,
ओस में भीगी धूप लगी है नर्म हरी लचकीली-सी ।
किसको ख़बर मैं किस रस्ते की धूल बनूँ या फूल बनूँ,
क्या जाने क्या रंग दिखाए उसकी आँख पहेली-सी ।
तेज़ हवा की धार से कटकर क्या जाने कब गिर जाए,
लहराती है शाख़-ए-तमन्ना[2] कच्ची बेल चंबेली-सी ।
कम रौशन इक ख़्वाब आईना इक पीला मुरझाया फूल,
पसमंज़र[3] के सन्नाटे में एक नदी पथरीली-सी ।
धोका खाने वाले नहीं हम ज़ेब तेरि इस सादगी का,
मतलब गहरी आँखों जैसा बातें खुली हथेली-सी ।