यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।
उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।
वही एक गौहर[3] पड़ा रह गया
वही एक गौहर था बाज़ार में ।
उजाला गइइ शब की बारिश का है
अभी साया-ए-अब्र-ओ-अशजार[4] में ।
मेरी दोनों आँखें खोली छोड़ दीं
ये कैसा चुना मुझको दीवार में ।
तो क्या तू भी गुम था मेरि ही तरह
कहीं अपने सरवस्ता असरार[5] में ।
पड़े होंगे औराक-ए-दिल[6] भी कहीं
इन्हीं ज़र्द पत्तों के अंबार[7] में ।
अजब रंग चमका है उस फूल का
मगर जब खिला शाख़-ए-इज़हार[8] में ।
उठी एक मौज-ए-सराब[9] और मुझे
बहा ले गई सब्ज़ अनवार[10] में ।
ग़ज़ल ने भरी थी उड़ान इक ज़रा
कि फिर गिर पड़ी कूचा-ए-यार[11] में ।
उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।
वही एक गौहर[3] पड़ा रह गया
वही एक गौहर था बाज़ार में ।
उजाला गइइ शब की बारिश का है
अभी साया-ए-अब्र-ओ-अशजार[4] में ।
मेरी दोनों आँखें खोली छोड़ दीं
ये कैसा चुना मुझको दीवार में ।
तो क्या तू भी गुम था मेरि ही तरह
कहीं अपने सरवस्ता असरार[5] में ।
पड़े होंगे औराक-ए-दिल[6] भी कहीं
इन्हीं ज़र्द पत्तों के अंबार[7] में ।
अजब रंग चमका है उस फूल का
मगर जब खिला शाख़-ए-इज़हार[8] में ।
उठी एक मौज-ए-सराब[9] और मुझे
बहा ले गई सब्ज़ अनवार[10] में ।
ग़ज़ल ने भरी थी उड़ान इक ज़रा
कि फिर गिर पड़ी कूचा-ए-यार[11] में ।








