एक किरन बस रौशनियों में - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

एक किरन बस रौशनियों में शरीक नहीं होती
दिल के बुझने से दुनिया तारीक नहीं होती.

जैसे अपने हाथ उठा कर घटा को छू लूँगा
लगता है ये ज़ुल्फ़ मगर नज़दीक नहीं होती.

तेरा बदन तलवार सही किस को है जान अज़ीज़
अब ऐसी भी धार उस की बारीक नहीं होती.

शेर तो मुझ से तेरी आँखें कहला लेती हैं
चुप रहता हूँ मैं जब तक तहरीक नहीं होती.

दिल को सँभाले हँसता बोलता रहता हूँ लेकिन
सच पूछो तो ज़ेब तबीअत ठीक नहीं होती.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like