ऐ ज़ौक़ वक़्त नाले के रख ले जिगर पे हाथ - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

4 min read · 12.4K reads

ऐ ज़ौक़ वक़्त नाले के रख ले जिगर पे हाथ
वर्ना जिगर को रोएगा तू धर के सर पे हाथ

छोड़ा न दिल में सब्र न आराम ने क़रार
तेरी निगह ने साफ़ किया घर के घर पे हाथ

खाए है इस मज़े से ग़म-ए-इश्क़ मेरा दिल
जैसे गुरिसना मारे है हलवा-ए-तर पे हाथ

ख़त दे के चाहता था ज़बानी भी कुछ कहे
रक्खा मगर किसी ने दिल-ए-नामा-बर पे हाथ

जूँ पंच-शाख़ा तू न जला उंगलियाँ तबीब
रख रख के नब्ज़-ए-आशिक़-ए-तफ़्ता-जिगर पे हाथ

क़ातिल ये क्या सितम है के उठता नहीं कभी
आ कर मज़ार-ए-कुश्ता-ए-तेग़-ए-नज़र पे हाथ

मैं ना-तवाँ हूँ ख़ाक का परवाने की ग़ुबार
उठता हूँ रख के दोश-ए-नसीम-ए-सहर पे हाथ

ऐ शम्मा एक चोर है बादी ये बाद-ए-सुबह
मारे है कोई दम में तेरे ताज-ए-ज़र पे हाथ

ऐ ‘ज़ौक़’ मैं तो बैठ गया दिल को थाम कर
इस नाज़ से खड़े थे वो रख कर कमर पे हाथ
ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश