तेरा बीमार न सँभला जो सँभाला लेकर - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

3 min read · 12.4K reads

तेरा बीमार न सँभला जो सँभाला लेकर
चुपके ही बैठे रहे दम को मसीहा[1] लेकर

शर्ते-हिम्मत नहीं मुज़रिम हो गिरफ्तारे-अज़ाब[2]
तूने क्या छोड़ा अगर छोड़ेगा बदला लेकर

मुझसा मुश्ताक़े-जमाल[3] एक न पाओगे कहीं
गर्चे ढूँढ़ोगे चिराग़े-रुखे-ज़ेबा[4] लेकर

तेरे क़दमों में ही रह जायेंगे, जायेंगे कहाँ
दश्त[5] में मेरे क़दम आबलाए-पा लेकर

वाँ से याँ आये थे ऐ ज़ौक़ तो क्या लाये थे
याँ से तो जायेंगे हम लाख तमन्ना लेकर

ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories