जान के जी में सदा जीने का ही अरमाँ रहा - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

3 min read · 12.4K reads

जान के जी में सदा जीने का ही अरमाँ रहा
दिल को भी देखा किये यह भी परेशाँ ही रहा

कब लिबासे-दुनयवी[1] में छूपते हैं रौशन-ज़मीर
ख़ानाए-फ़ानूस[2] में भी शोला उरियाँ ही रहा

आदमीयत और शै है, इल्म है कुछ और शै
कितना तोते को पढ़ाया पर वो हैवाँ ही रहा

मुद्दतों दिल और पैकाँ[3] दोनों सीने में रहे
आख़िरश[4] दिल बह गया ख़ूँ होके, पैकाँ ही रहा

दीनो-ईमाँ ढूँढ़ता है ज़ौक़ क्या इस वक़्त में
अब न कुछ दीं ही रहा बाक़ी न ईमाँ ही रहा

ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like