ग़ालिब

ज़ौक़ज़ौक़

4 min read · 12.4K reads

रात की ओस दरख्तों पे गिरी होगी ज़रूर.
ज़िन्दगी अपनी भी कुछ यूँ ही कटी होगी ज़रूर.

ज़िक्र आता है तो झुक जाती हैं आँखें उसकी,
मुझसे मिलने की खलिश दिल में छुपी होगी ज़रूर,

सबके चेहरों पे उभर आये हैं दहशत के नुकूश,
शह्र में आज कोई बात हुई होगी ज़रूर.

इतना इठलाके ये पहले तो कभी चलती न थी,
राह में बादे-सबा उससे मिली होगी ज़रूर.

कैसे खामोश रहे होंगे भला मेरे रकीब,
उसकी महफ़िल में मेरी बात चली होगी ज़रूर.

अपनी बेचैनियों को दिल में छुपा कर रखना,
वरना अहबाब जब आयेंगे, हँसी होगी ज़रूर.

ज़िन्दगी! आज तेरे हौसले पुर्खौफ़ हैं क्यों,
दश्ते-इम्काँ में कहीं आग लगी होगी ज़रूर.
ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories

More from ज़ौक़

  1. बहादुर शाह ज़फ़र

    रात की ओस दरख्तों पे गिरी होगी ज़रूर.ज़िन्दगी अपनी भी कुछ यूँ ही कटी होगी ज़रूर.

    12.4K reads
  2. इस तपिश का है मज़ा दिल ही को हासिल होता - ज़ौक़

    इस तपिश[1] का है मज़ा दिल ही को हासिल होताकाश, मैं इश्क़ में सर-ता-ब-क़दम[2] दिल होता

    12.4K reads
  3. जान के जी में सदा जीने का ही अरमाँ रहा - ज़ौक़

    जान के जी में सदा जीने का ही अरमाँ रहादिल को भी देखा किये यह भी परेशाँ ही रहा

    12.4K reads
  4. तेरा बीमार न सँभला जो सँभाला लेकर - ज़ौक़

    तेरा बीमार न सँभला जो सँभाला लेकरचुपके ही बैठे रहे दम को मसीहा[1] लेकर

    12.4K reads
  5. अब तो घबरा के ये कहते हैं कि मर जायेंगे - ज़ौक़

    अब तो घबरा के ये कहते हैं कि मर जायेंगेमर गये पर न लगा जी तो किधर जायेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like