दिल लगा कर पढ़ाई करते रहे - ज़हीर रहमती

ज़हीर रहमतीज़हीर रहमती

3 min read · 12.4K reads

दिल लगा कर पढ़ाई करते रहे
उम्र भर इम्तिहाँ से डरते रहे

एक अदना सवाब की ख़ातिर
जाने कितने गुनाह करते रहे

जान पर कौन दम नहीं देता
सूरत ऐसी थी लोग मरते रहे

कोई भी राह पर नहीं आया
हादसे ही यहाँ गुज़रते रहे

हैरतें हैरतों पे वारफ़्ता
झील में डूबते उभरते रहे

आख़िरश हम भी इतना सूख गए
लोग दरिया को पार करते रहे

क्या न था इस जहाँ में आख़िर
हम भी क्या ही तलाश करते रहे

आख़िर एज़ाज़ उस ने बख़्श दिया
कैसा ख़ुद को ज़लील करते रहे
ज़हीर रहमती
About the poet

ज़हीर रहमती

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like