आईने मद्द-ए-मुक़ाबिल हो गए - ज़हीर रहमती

ज़हीर रहमतीज़हीर रहमती

3 min read · 12.4K reads

आईने मद्द-ए-मुक़ाबिल हो गए
दरमियाँ हम उन के हाइल हो गए

कुछ न होते होते इक दिन ये हुआ
सैकड़ों सदियों का हासिल हो गए

कश्तियाँ आ कर गले लगने लगीं
डूब कर आख़िर को साहिल हो गए

और एहसास-ए-जिहालत बढ़ गया
किस क़दर पढ़ लिख के जाहिल हो गए

अपनी अपनी राह चलने वाले लोग
भीड़ में आख़िर को शामिल हो गए

तंदुरुस्ती ज़ख़्म-कारी से हुई
ये हुआ शर्मिंदा क़ातिल हो गए

हुस्न तो पूरा अधूरे-पन में है
सब अधूरे माह-ए-कामिल हो गए
ज़हीर रहमती
About the poet

ज़हीर रहमती

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

वो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैवो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैरेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानामेरे बच्चेमेरे बेटेये आशीर्वाद देने वाले हाथ— बिपनप्रीतइंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशी