इशारे मुद्दतों से कर रहा है - ज़हीर रहमती

ज़हीर रहमतीज़हीर रहमती

2 min read · 12.4K reads

इशारे मुद्दतों से कर रहा है
अभी तक साफ़ कहते डर रहा है

बचाना चाहता है वो सभी को
बहुत मरने की कोशिश कर रहा है

समंदर तक रसाई के लिए वो
ज़माने भर का पानी भर रहा है

कहीं कुछ है पुराने ख़्वाब जैसा
मेरी आँखों से ज़ालिम डर रहा है

ज़माने भर को है उम्मीद उसी से
वो ना-उम्मीद ऐसा कर रहा है
ज़हीर रहमती
About the poet

ज़हीर रहमती

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like