बहुत कुछ वस्ल के इमकान होते - ज़हीर रहमती

ज़हीर रहमतीज़हीर रहमती

2 min read · 12.4K reads

बहुत कुछ वस्ल के इमकान होते
शरारत करते हम शैतान होते

सिमट आई है इक कमरे में दुनिया
तो बच्चे किस तरह नादान होते

किसी दिन उक़दा-ए-मुश्किल भी खुलता
कभी हम पर भी तुम आसान होते

ख़ता से मुँह छुपाए फिर रहे हैं
फ़रिश्ते बन गए इंसान होते

हर इक दम जाँ निकाली जा रही है
हम इक दम से कहाँ बे-जान होते
ज़हीर रहमती
About the poet

ज़हीर रहमती

View profile & all 9 Poems / Stories