बरगुज़ीदा हैं हवाओं के असर से हम भी - ज़हीर रहमती

ज़हीर रहमतीज़हीर रहमती

3 min read · 12.4K reads

बरगुज़ीदा हैं हवाओं के असर से हम भी
देखते हैं तुझे दुनिया की नज़र से हम भी

अपने रस्ते में बड़े लोग थे रफ़्तार-शिकन
और कुछ देर में निकले ज़रा घर से हम भी

रात उस ने भी किसी लम्हे को महसूस किया
लौट आए किसी बे-वक़्त सफ़र से हम भी

सब को हैरत-ज़दा करती है यहाँ बे-ख़बरी
चौंक पड़ते थे यूँ ही पहले ख़बर से हम भी

ज़र्द चेहरे को बड़े शौक़ से सब देखते हैं
टूटने वाले हैं सर-सब्ज़ शजर से हम भी

कौन सा ग़ैर ख़ुदा जाने यहाँ है ऐसा
बुर्क़ा ओढ़े हुए आए थे इधर से हम भी
ज़हीर रहमती
About the poet

ज़हीर रहमती

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like