सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी - ज़ाहिदा जेदी

ज़ाहिदा जेदीज़ाहिदा जेदी

3 min read · 12.4K reads

सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी
गिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

किस एहतिमाम से पढ़ते रहे सहीफ़ा-ए-ज़ीस्त
चलहें कि ख़त्म हुई अब तो वो कहानी भी

लिखो तो ख़ून-ए-जिगर से हवा की लहरों पर
ये दास्ताँ अनोखी भी है पुरानी भी

किसी तरह से भी वो गौहर-ए-तलब न मिला
हज़ार बार लुटाई है ज़िंदगानी भी

हमीं से अंजुमन-ए-इश्क़ मो‘तबर ठहरी
हमीं को सौंपी गई ग़म की पासबानी भी

ये क्या अजब कि वही बहर-ए-नीस्ती में गिरी
नफ़्स की मौज में मस्ती भी थी रवानी भी

शुऊर ओ फ़िक्र से आगे है चश्मा-ए-तख़्लीक
हटेगा संग तो बहने लगेगा पानी भी
ज़ाहिदा जेदी
About the poet

ज़ाहिदा जेदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा जेदी

  1. तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है - ज़ाहिदा जेदी

    तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी हैगोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

    12.4K reads
  2. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है - ज़ाहिदा जेदी

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  3. मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने - ज़ाहिदा जेदी

    मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी नेकुछ और थे इस दौर में जीने के करीने

    12.4K reads
  4. वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं - ज़ाहिदा जेदी

    वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहींख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसे - ज़ाहिदा जेदी

    क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसेआग लग जाए समुन्दर में तो पानी बरसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like