वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं - ज़ाहिदा जेदी

ज़ाहिदा जेदीज़ाहिदा जेदी

4 min read · 12.4K reads

वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं
ख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

चाँद चेहरे कि हैं गुम वक़्त के सन्नाटे में
हम मगर उन को भुला पाएँ ज़रूरी तो नहीं

जिन से बिछड़े थे तो तारीक थी दुनिया सारी
हम उन्हें ढूँढ के फिर लाएँ ज़रूरी तो नहीं

तिश्नगी हद से सिवा और सफ़र जारी है
पर सराबों से बहल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

ज़िंदगी तू ने तो सच है कि वफ़ा हम से न की
हम मगर ख़ुद तुझे ठुकराएँ ज़रूरी तो नहीं

जू-ए-एहसास में लर्ज़ां ये गुरेजाँ लम्हात
नग़्मा-ए-दर्द में ढल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

ये तो सच है कि इक उम्र से बस एक तलाष
हम मगर अपना पता पाएँ ज़रूरी तो नहीं
ज़ाहिदा जेदी
About the poet

ज़ाहिदा जेदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा जेदी

  1. तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है - ज़ाहिदा जेदी

    तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी हैगोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

    12.4K reads
  2. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है - ज़ाहिदा जेदी

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  3. मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने - ज़ाहिदा जेदी

    मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी नेकुछ और थे इस दौर में जीने के करीने

    12.4K reads
  4. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी - ज़ाहिदा जेदी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads
  5. क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसे - ज़ाहिदा जेदी

    क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसेआग लग जाए समुन्दर में तो पानी बरसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like