क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसे - ज़ाहिदा जेदी

ज़ाहिदा जेदीज़ाहिदा जेदी

3 min read · 12.4K reads

क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसे
आग लग जाए समुन्दर में तो पानी बरसे

सुर्ख़ मिट्टी की रिदा ओढ़े है कब से आकाश
ना शफ़क़ फूले ना रिमझिम कहीं बादल बरसे

हम को खींचे लिए जाते हैं सराबोरी के भँवर
जाने किस वक़्त में हम लोग चले थे घर से

किस की दहशत है कि परवाज़ से ख़ैफ़ हैं तुयूर
क़ुमरियाँ शोर मचाती नहीं किस के डर से

चार-सू कूचा ओ बाज़ार मेरी महशर है बापा
ख़ौफ़ से लोग निकलते नहीं अपने घर से

मुड़ के देखा तो हमें छोड़ के जाती थी हयात
हम ने जाना था कोई बोझ गिरा है सर से
ज़ाहिदा जेदी
About the poet

ज़ाहिदा जेदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा जेदी

  1. तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है - ज़ाहिदा जेदी

    तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी हैगोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

    12.4K reads
  2. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है - ज़ाहिदा जेदी

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  3. मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने - ज़ाहिदा जेदी

    मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी नेकुछ और थे इस दौर में जीने के करीने

    12.4K reads
  4. वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं - ज़ाहिदा जेदी

    वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहींख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी - ज़ाहिदा जेदी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads