मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने - ज़ाहिदा जेदी

ज़ाहिदा जेदीज़ाहिदा जेदी

3 min read · 12.4K reads

मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने
कुछ और थे इस दौर में जीने के करीने

हर जाम लहू-रंग था देखा ये सभी ने
क्यूँ शीशा-ए-दिल चूर था पूछा न किसी ने

अब हल्क़ा-ए-गिर्दाब ही आग़ोश-ए-सुकूँ है
साहिल से बहुत दूर डुबोए हैं सफ़ीने

हर लम्हा-ए-ख़ामोश था इक दौर-ए-पुर-आशोब
गुज़रे हैं इसी तौर से साल और महीने

माज़ी के मज़ारो की तरफ़ सोच के बढ़ना
हो जाओगे मायूस न खो दो ये दफ़ीने

हर बज़्म-ए-सुख़न झूठे नगीनों की नुमाइश
सरताज-ए-सुख़न थे जो कहाँ है वो नगीने
ज़ाहिदा जेदी
About the poet

ज़ाहिदा जेदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा जेदी

  1. तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है - ज़ाहिदा जेदी

    तख़ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी हैगोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

    12.4K reads
  2. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है - ज़ाहिदा जेदी

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  3. वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं - ज़ाहिदा जेदी

    वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहींख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  4. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी - ज़ाहिदा जेदी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads
  5. क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसे - ज़ाहिदा जेदी

    क़तरा-ए-आब को कब तक मेरी धरती तरसेआग लग जाए समुन्दर में तो पानी बरसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like