जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा - ज़फ़र हमीदी

ज़फ़र हमीदीज़फ़र हमीदी26 Sept 1926

4 min read · 12.4K reads

जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा
और जब तन्हा हुआ रोने लगा

दोस्तों ने हँस के जब भी बात की
वो हँसा फिर चुप रहा रोने लगा

जब भी मेरे पाँव में काँटा चुभा
पत्ता पत्ता बाग़ का रोने लगा

आबयारी के लिए आया था कौन
हर शजर मुरझा गया रोने लगा

चाँद निकला जब मोहर्रम का कहीं
चुप से दश्त-ए-कर्बला रोने लगा

उस पे क्या बीती है अपने शहर में
आश्ना ना-आश्ना रोने लगा

मेरे दुश्मन का रवैया था अजब
जब हुआ मुझ से जुदा रोने लगा

बादलों ने आज बरसाया लहू
अम्न का हर फ़ाख़्ता रोने लगा

देख कर मस्जिद में मुझ को मुज़्तरब
मेरे ग़म में बुत-कदा रोने लगा

था ‘जफ़र’ का इक अनोखा माजरा
ग़ौर से जिस ने सुना रोने लगा
ज़फ़र हमीदी
About the poet

ज़फ़र हमीदी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ज़फ़र हमीदी

  1. अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो - ज़फ़र हमीदी

    अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दोचलते रहो मंज़िल को नायाब ही रहने दो

    12.4K reads
  2. झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में - ज़फ़र हमीदी

    झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी मेंज़ुल्फ़ की लहरें पेचाँ जैसे नाग हो लपका पानी में

    12.4K reads
  3. क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में - ज़फ़र हमीदी

    क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई मेंवर्ना इक पुर-लुत्फ़ समाँ है ख़ुद अपनी गहराई मे

    12.4K reads
  4. मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ - ज़फ़र हमीदी

    मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँफिर इक जदीज ख़ाका तरतीब दे रहा हूँ

    12.4K reads
  5. मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो - ज़फ़र हमीदी

    मेरे नाज़ुक सवाल में उतरोएक हर्फ़-ए-जमाल में उतरो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like