झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में - ज़फ़र हमीदी

ज़फ़र हमीदीज़फ़र हमीदी26 Sept 1926

4 min read · 12.4K reads

झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में
ज़ुल्फ़ की लहरें पेचाँ जैसे नाग हो लपका पानी में

चांदनी शब में उस के पीछे जब मैं उतरा पानी में
चाँदी और सीमाब लगा था पिघला पिघला पानी में

कितने रंग की मछलियाँ आईं ललचाती और बल खाती
क़तरा क़तरा मेरी रगों से ख़ून जो टपका पानी में

रौशन रौशन रंग निराले कैसे नादिर कितने हबाब
क़ुल्जुम-ए-हस्ती रक़्स में था या एक तमाशा पानी में

एक क़लंदर ढूँढ रहा था चाँद सितारों में जा कर
उस का ख़ुदा तो पोशीदा था अन्क़ा जैसा पानी में

मुझ को ये महसूस हुआ था अपने अह्द का ख़िज्र हूँ मैं
चुपके चुपके जब भी मैं ने ख़िज्र को ढूँढा पानी में

आलाइश दाग़ों से भरा ये तेरा बदन इक रोज़ ‘जफ़र’
रहमत की घटा जब बरसी थी तो साफ़ हुआ था पानी में
ज़फ़र हमीदी
About the poet

ज़फ़र हमीदी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ज़फ़र हमीदी

  1. अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो - ज़फ़र हमीदी

    अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दोचलते रहो मंज़िल को नायाब ही रहने दो

    12.4K reads
  2. जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा - ज़फ़र हमीदी

    जब भी वो मुझ से मिला रोने लगाऔर जब तन्हा हुआ रोने लगा

    12.4K reads
  3. क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में - ज़फ़र हमीदी

    क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई मेंवर्ना इक पुर-लुत्फ़ समाँ है ख़ुद अपनी गहराई मे

    12.4K reads
  4. मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ - ज़फ़र हमीदी

    मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँफिर इक जदीज ख़ाका तरतीब दे रहा हूँ

    12.4K reads
  5. मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो - ज़फ़र हमीदी

    मेरे नाज़ुक सवाल में उतरोएक हर्फ़-ए-जमाल में उतरो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी