क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में - ज़फ़र हमीदी

ज़फ़र हमीदीज़फ़र हमीदी26 Sept 1926

6 min read · 12.4K reads

क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में
वर्ना इक पुर-लुत्फ़ समाँ है ख़ुद अपनी गहराई मे

फ़ितरत ने अता की है बे-शक मुझ को भी कुछ अक़्ल-ए-सलीम
कौन ख़लल-अंदाज़ हुआ है मेरी हर दानाई में

झूठ की नमकीनी से बातों में आ जाता है मज़ा
कोई नहीं लेता दिलचस्पी फीकी सी सच्चाई में

अपने थे बेगाने थे और आख़िर में ख़ुद मेरी ज़ात
किस किस का इकराम हुआ है कितना मिरी रूस्वाई में

बदले बदले लगते हो है चेहरे पर अंजानापन
या वक़्त के हाथों फ़र्क़ आया मेरी ही बीनाई में

सुनने वालों के चेहरों पर सुर्ख़ लकीरों के हैं निशाँ
ख़ूनी सोचों की आमेज़िश है नग़मों की शहनाई में

सब क़द्रें पामाल हुईं इंसाँ ने ख़ुद को मस्ख़ किया
क़ुदरत ने कितनी मेहनत की थी अपनी बज़्म-आराई में

अपनी आगाही की उन को होती नहीं तौफ़ीक़ कभी
लोग ख़ुदा को ढूँढ रहे हैं आफ़ाक़ी पहनाई में

दुनिया की दानिश-गाहों में आज अजब इक बहस छिड़ी
कौन भरोसे के क़ाबिल है आक़िल और सौदाई में

जाने किस किरदार की काई मेरे घर में आ पहुँची
अब तो ‘जफ़र’ चलना है मुश्किल आँगन की चिकनाई में
ज़फ़र हमीदी
About the poet

ज़फ़र हमीदी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ज़फ़र हमीदी

  1. अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो - ज़फ़र हमीदी

    अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दोचलते रहो मंज़िल को नायाब ही रहने दो

    12.4K reads
  2. जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा - ज़फ़र हमीदी

    जब भी वो मुझ से मिला रोने लगाऔर जब तन्हा हुआ रोने लगा

    12.4K reads
  3. झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में - ज़फ़र हमीदी

    झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी मेंज़ुल्फ़ की लहरें पेचाँ जैसे नाग हो लपका पानी में

    12.4K reads
  4. मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ - ज़फ़र हमीदी

    मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँफिर इक जदीज ख़ाका तरतीब दे रहा हूँ

    12.4K reads
  5. मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो - ज़फ़र हमीदी

    मेरे नाज़ुक सवाल में उतरोएक हर्फ़-ए-जमाल में उतरो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like