अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो - ज़फ़र हमीदी

ज़फ़र हमीदीज़फ़र हमीदी26 Sept 1926

5 min read · 12.4K reads

अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो
चलते रहो मंज़िल को नायाब ही रहने दो

तोहफ़े में अनोखा ज़ख़्म हालात ने बख़्शा है
एहसास का ख़ूँ दे कर शादाब ही रहने दो

वो हाथ में आता है और हाथ नहीं आता
सीमाब-सिफ़त पैकर सीमाब ही रहने दो

गहराई में ख़तरों का इम्काँ तो ज़ियादा है
दरिया-ए-तअल्लुक़ को पायाब ही रहने दो

ये मुझ पे करम होगा हिस्से में मिरे ऐ दोस्त
इख़्लास ओ मुरव्वत के आदाब ही रहने दो

इबहम का पर्दा है तश्कीक का है आलम
तुम ज़ौक़-ए-तजस्सुस को बेताह ही रहने दो

मत जाओ क़रीब उस के तुम एक गहन बन कर
आँगन में उसे अपना महताब ही रहने दो

जब तक वो नहीं आता इक ख़्वाब-ए-हसीं हो कर
तुम अपने शबिस्ताँ को बे-ख़्वाब ही रहने दो

वो बर्फ़ का तोदा या पत्थर नहीं बन जाए
हर क़तरा-ए-अश्क-ए-ग़म सैलाब ही रहने दो

वो बहर-ए-फ़ना में ख़ुद डूबा है तो अच्छा है
फ़िलहाल ‘ज़फर’ उस को ग़रक़ाब ही रहने दो
ज़फ़र हमीदी
About the poet

ज़फ़र हमीदी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ज़फ़र हमीदी

  1. जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा - ज़फ़र हमीदी

    जब भी वो मुझ से मिला रोने लगाऔर जब तन्हा हुआ रोने लगा

    12.3K reads
  2. झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में - ज़फ़र हमीदी

    झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी मेंज़ुल्फ़ की लहरें पेचाँ जैसे नाग हो लपका पानी में

    12.4K reads
  3. क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में - ज़फ़र हमीदी

    क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई मेंवर्ना इक पुर-लुत्फ़ समाँ है ख़ुद अपनी गहराई मे

    12.4K reads
  4. मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ - ज़फ़र हमीदी

    मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँफिर इक जदीज ख़ाका तरतीब दे रहा हूँ

    12.4K reads
  5. मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो - ज़फ़र हमीदी

    मेरे नाज़ुक सवाल में उतरोएक हर्फ़-ए-जमाल में उतरो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like