मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो - ज़फ़र हमीदी

ज़फ़र हमीदीज़फ़र हमीदी26 Sept 1926

3 min read · 12.4K reads

मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो
एक हर्फ़-ए-जमाल में उतरो

नक़्श-बंदी मुे भी आती है
कोई सूरत ख़याल में उतरो

फेंक दो दूर आज सूरज को
ख़ुद ही अब माह ओ साल में उतरो

ख़ूब चमकोगी आओ शमशीरो
मेरे ज़ख़्मों के जाल में उतरो

कुछ तो लुत्फ़-ए-तज़ाद आएगा
मेरे ग़ार-ए-ज़वाल में उतरो

ख़्वाह पतझड़ की ही हवा बन कर
पेड़ की डाल डाल में उतरो

मुज़्महिल रात और तन्हाई
काश ख़्वाब-ए-विसाल में उतरो

ऐ ‘ज़फ़र’ पेश है महा-भारत
आदमियत की ढाल में उतरो
ज़फ़र हमीदी
About the poet

ज़फ़र हमीदी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ज़फ़र हमीदी

  1. अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो - ज़फ़र हमीदी

    अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दोचलते रहो मंज़िल को नायाब ही रहने दो

    12.4K reads
  2. जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा - ज़फ़र हमीदी

    जब भी वो मुझ से मिला रोने लगाऔर जब तन्हा हुआ रोने लगा

    12.3K reads
  3. झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में - ज़फ़र हमीदी

    झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी मेंज़ुल्फ़ की लहरें पेचाँ जैसे नाग हो लपका पानी में

    12.4K reads
  4. क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में - ज़फ़र हमीदी

    क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई मेंवर्ना इक पुर-लुत्फ़ समाँ है ख़ुद अपनी गहराई मे

    12.4K reads
  5. मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ - ज़फ़र हमीदी

    मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँफिर इक जदीज ख़ाका तरतीब दे रहा हूँ

    12.4K reads