मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ - ज़फ़र हमीदी

ज़फ़र हमीदीज़फ़र हमीदी26 Sept 1926

4 min read · 12.4K reads

मैं ज़िंदगी का नक़्शा तरतीब दे रहा हूँ
फिर इक जदीज ख़ाका तरतीब दे रहा हूँ

हर साज़ का तरन्नुम यकसानियत-नुमा है
इक ताज़ा-कार नग़्मा तरतीब दे रहा हूँ

जिस में तिरी तजल्ली ख़ुद आ के जा-गुज़ीं हो
दिल में इक ऐसा गोशा तरतीब दे रहा हूँ

लम्हों के सिलसिले में जीता रहा हूँ लेकिन
मैं अपना ख़ास लम्हा तरतीब दे रहा हूँ

कितने अजीब क़िस्से लिक्खे गए अभी तक
मैं भी अनोखा क़िस्सा तरतीब दे रहा हूँ

ज़र्रों का है ये तूफ़ाँ बे-चेहरगी ब-दामाँ
ज़र्रों से एक चेहरा तरतीब दे रहा हूँ

दुनिया के सारे रिश्ते बे-मअ’नी लग रहे हैं
ख़ालिक़ से अपना रिश्ता तरतीब दे रहा हूँ

पुर-पेच रास्तें पर चलता हुआ ‘जफ़र’ मैं
सीधा सा एक रस्ता तरतीब दे रहा हूँ
ज़फ़र हमीदी
About the poet

ज़फ़र हमीदी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ज़फ़र हमीदी

  1. अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दो - ज़फ़र हमीदी

    अपने दिल-ए-मुज़्तर को बेताब ही रहने दोचलते रहो मंज़िल को नायाब ही रहने दो

    12.4K reads
  2. जब भी वो मुझ से मिला रोने लगा - ज़फ़र हमीदी

    जब भी वो मुझ से मिला रोने लगाऔर जब तन्हा हुआ रोने लगा

    12.4K reads
  3. झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी में - ज़फ़र हमीदी

    झील में उस का पैकर देखा जैसे शोला पानी मेंज़ुल्फ़ की लहरें पेचाँ जैसे नाग हो लपका पानी में

    12.4K reads
  4. क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई में - ज़फ़र हमीदी

    क्यूँ मैं हाइल हो जाता हूँ अपनी ही तन्हाई मेंवर्ना इक पुर-लुत्फ़ समाँ है ख़ुद अपनी गहराई मे

    12.4K reads
  5. मेरे नाज़ुक सवाल में उतरो - ज़फ़र हमीदी

    मेरे नाज़ुक सवाल में उतरोएक हर्फ़-ए-जमाल में उतरो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like