प्रभात-राग

योगेंद्र गौतमयोगेंद्र गौतम

1 min read · 12.4K reads

अँधेरे के भय से

रात के ही किसी प्रहर जाग खड़े हम

विस्मय भरी आँखों से सबसे पहला सवाल पूछते हैं—

''क्या सुबह हो गई है?''

—सुबह अभी जबकि, बाक़ी है होनी

गुज़री रात से सूरज क़ैद पड़ा है;

दूब की नोंक पर टिकी ओस की बूँद में...

बूँद से सूरज छूटते ही सुबह हो जाएगी।

योगेंद्र गौतम
About the poet

योगेंद्र गौतम

नई पीढ़ी कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like