रात फैली है, चाँद खिला है
आज पूरा चाँद है,
कल से चाँद रात में घुलना शुरू हो जाएगा
रात पखवाड़े भर में चाँद की जगह खिल जाएगी
रात का अंधकार रोज़ खिलेगा—
कभी चटख, कभी घुप्प।
चाँद किसी रात फिर लौट आएगा,
चाँद की प्रतीक्षा लेकिन छाई रहेगी
दिन में भी, मन में भी—रात के समानांतर।








