सिया-सी गोधूलि है यह
जा रहे से मोड़ पर
ठिठकी हुई है शाम
ले रही केवल तुम्हारा नाम
फूल मन में
पुल नदी पर
आँख है
आधी सदी पर
बहुत मीठी लग रहीं
यादें, दशहरी आम
दूर तक
विस्तार केवल
हर लहर से
प्यार केवल
एक धुन जप रही,
अजपा-जाप आठों याम
धुँध में डूबी
किरन के
कौंधते काजल
नयन के
सिया-सी गोधूलि है यह,
सुनो मेरे राम!








